” फार्मासिस्ट एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन के संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 एवं 23 अप्रैल को”
राजनांदगांव” जिला खनिज संस्थान न्यास मद 2025-26 के तहत जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में फार्मसिस्ट के 10 पद एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 2 पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। फार्मासिस्ट पद पर संविदा भर्ती के लिए 22 अप्रैल 2026 एवं मेडिकल लैब टेक्नीशियन पद पर संविदा भर्ती के लिए 23 अप्रैल 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव गुरूद्वारा के सामने वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आवेदन का पंजीयन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 1.30 बजे, दावा आपत्ति प्राप्ति का समय दोपहर 2 बजे तक तथा दावा आपत्ति का निराकरण एवं मेरिट सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे किया जाएगा।
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती” – ऑनलाईन लिखित परीक्षा सीईई हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित”
राजनांदगांव” भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए 1 जून से 15 जून 2026 के मध्य ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को 1 मई से 31 मई 2026 तक ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजीकृत आवेदकों से ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक रोजगार विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।



