राजनांदगांव/डोंगरगांव: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के निर्देशानुसार जारी सघन प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार, 9 अप्रैल को डोंगरगांव और खुज्जी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी, जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर और जिला महामंत्री घासीराम साहू ने सघन दौरा कर संगठन की मजबूती और किसान कल्याण का रोडमैप तैयार किया।
बूथ स्तर पर जनाधार बढ़ाना हमारा संकल्प: मूलचंद लोधी
प्रवास के दौरान लालबहादुर नगर, छुरिया, गैंदाटोला, कुमर्दा और डोंगरगांव मंडलों में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी ने कहा कि, “भाजपा का मूल आधार हमारा बूथ कार्यकर्ता है। ‘गांव-गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान के माध्यम से हमें प्रत्येक किसान तक पहुँचकर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की महती योजनाओं से अवगत कराना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘जी राम जी’ अभियान को गति देने और किसानों से आत्मीय संवाद करने के लिए प्रेरित किया।
नए प्रकल्पों और कार्यकारिणी का होगा विस्तार: दादूराम सोनकर
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार और नए ऊर्जावान चेहरों को जोड़ना अनिवार्य है। उन्होंने सलाह दी कि पार्टी के जनाधार को नीचे बूथ लेवल तक प्रमुखता से ले जाने के लिए हर पदाधिकारी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला महामंत्री घासीराम साहू ने भी सांगठनिक अनुशासन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वरिष्ठ नेतृत्व और मंडल अध्यक्षों की रही सक्रिय भागीदारी
दूसरे दिन के प्रवास में भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया कांताप्रसाद साहू, कुमर्दा अध्यक्ष हृदय देवांगन और डोंगरगांव अध्यक्ष दीनानाथ पटेल ने मंडल की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मांडवी, जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, जिला मंत्री भोजराज वर्मा, कोषाध्यक्ष भावेश वारु, जिला प्रकल्प सह-संयोजक मिथलेश साहू, मायाराम साहू एवं रमेश सोनवानी ने भी अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
इन मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
प्रवास कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों— टीकम साहू (छुरिया), खेमचंद साहू (गैंदाटोला), डॉ. खेमा दास साहू (डोंगरगांव), जितेंद्र वर्मा (तुमड़ीबोड़) और लाल बहादुर नगर के मंडल अध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को लामबंद किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
संगठन के इस महाभियान में मुख्य रूप से शेखर भारद्वाज, श्यामसुंदर साहू, पद्मभूषण साहू, प्रीतम साहू, केदार यादव, तोरण वैष्णव, करण वाडोले, सोहन साहू, सेवाराम साहू, भूखन धनकर, नेमसिंह पटेल, शिशुपाल साहू, टीकम प्रसाद पांडे, देवानंद सहारे, दिलीप कलामे, गणपत साहू, यदु राम नायक, श्रवण निषाद, मिथलेश साहू, किशुन साहू, कमलनारायण साहू, ईश्वर साहू, बलराम साहू, मायाराम साहू, सुरेश साहू, भारत साहू, पुनीत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।



