Home देश Public Holidays India: महात्मा गांधी से अंबेडकर तक, जानें किन महापुरुषों की...

Public Holidays India: महात्मा गांधी से अंबेडकर तक, जानें किन महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर रहती है छुट्टी?

2
0

Public Holidays India: डॉ बी. आर. अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है. इस साल देश उनकी 135वीं जयंती मनाएगा. यह दिन सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माता को याद करने का नहीं है, बल्कि यह समानता, न्याय और मानवाधिकारों के आदर्शों का भी प्रतीक है. लेकिन इसी बीच एक बड़ा सवाल उठता है कि भारत में किन महान हस्तियों की जयंती या फिर पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश मनाया जाता है? आइए जानते हैं.

गांधी जयंती’ भारत के तीन अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाशों में से एक महात्मा गांधी को समर्पित है. गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है. इस दिन पूरे देश में एक  राजपत्रित अवकाश रहता है. यह सभी राज्यों में मनाया जाता है और इसमें सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद रहते हैं.

अंबेडकर जयंती’ डॉ बी. आर. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है. इस दिन केंद्र सरकार के दफ्तरों और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसे अक्सर समानता दिवस भी कहा जाता है और इसका काफी ज्यादा महत्व है.

कुछ और धार्मिक और सांस्कृतिक जयंतियां’ भारत कई स्पिरिचुअल लीडर की जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश मनता है. महावीर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है. इसी तरह गुरु नानक जयंती भी पूरे देश में मनाई जाती है और इस दिन भी अवकाश रहता है. गौतम बुद्ध की जयंती पर भी राष्ट्रीय अवकाश रहता है.

राज्य स्तरीय अवकाश’ कुछ जयंतियां सिर्फ कुछ खास राज्यों में ही सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाई जाती हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है और महाराष्ट्र में अवकाश रहता है. सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है और इसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में अवकाश रहता है. इसी तरह स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कुछ संस्थानों में अवकाश भी रहता है.

क्या पुण्यतिथियों पर भी होता है अवकाश’ जन्म वर्षगांठ के विपरीत भारत में आमतौर पर पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किए जाते. इसके बजाय इन दिनों को याद और सम्मान के साथ मनाया जाता है. 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और इसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. लेकिन इस दिन कोई छुट्टी नहीं होती.