Home देश विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की फाइनल...

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी…

2
0

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी गई है. राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख रह गई है. एसआईआर (Special Intensive Revision) से पहले वोटरों की संख्या 15 करोड़ 44 लाख थी.

वहीं, जनवरी में आए ड्राफ्ट से तुलना की जाए तो वोटरों की संख्या में 84 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष मतदाता, 5.67 करोड़ महिला मतदाता और 4,119 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे. अब संख्या बढ़कर 13 करोड़ के पार चली गई है.

अंतिम सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 7 करोड़ 30 लाख (7,30,71,061) से ज्यादा है और महिला मतदाता 6 करोड़ 9 लाख (6,09,09,525) से ज्यादा हैं. थर्ड जेंडर मतदाता 4206 हैं. ड्राफ्ट सूची और अंतिम मतदाता सूचियों की तुलना करते हुए रिनवा ने बताया कि मतदाताओं की संख्या में 84,28,767 की वृद्धि हुई है. इसमें 42,27,902 पुरुष मतदाता, 42,00,778 महिला मतदाता और 87 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं.