Home देश AAP से टकराव के बीच राघव चड्ढा का पलटवार…

AAP से टकराव के बीच राघव चड्ढा का पलटवार…

2
0

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बीच, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ”आवाज उठाई, कीमत चुकाई” शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया।

संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई ‘क्लिप’ का संकलन है। चड्ढा ने ‘पोस्ट’ में कहा कि ”पूरे सम्मान के साथ, मैं मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों से यही कहूंगा कि मेरा काम ही बोलेगा।” पार्टी के आरोपों को ”झूठ” करार

AAP ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से 2 अप्रैल को हटा दिया था। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र के खिलाफ मुखर होकर बोलने से बचते रहे और इसके बजाय अपने प्रचार-प्रसार में लगे रहे। चड्ढा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी के आरोपों को ”झूठ” करार दिया और कहा कि वह संसद में लोगों के मुद्दे उठाने गए थे, हंगामा करने नहीं।

चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट किए साझा

राज्यसभा में ‘आप’ के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से चड्ढा सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट साझा कर चुके हैं। इससे यह साफ संकेत गया है कि वह उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे।