राजनांदगांव: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने आरबीसी 6-4 के तहत 3 लोगों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील के ग्राम करेठी निवासी समारू राम की पैठू तालाब के पानी में डूबने, राजनांदगांव तहसील के ग्राम मोहबा निवासी निर्मला बाई सिन्हा की सर्पदंश से एवं डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम देवकट्टा निवासी गजानंद पटेल की सर्पदंश से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि उनके आश्रितों को स्वीकृत की गई है।



