Home छत्तीसगढ़ CG” कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

CG” कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित…

6
0

राजनांदगांव” कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत ईसीसीई (शाला पूर्व शिक्षा) पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने परियोजना राजनांदगांव शहरी से श्रीमती भानमती यादव, राजनांदगांव ग्रामीण-01 से श्रीमती ममता निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण-02 से श्रीमती रोहिणी साहू, डोंगरगांव से श्रीमती जयंती वैष्णव, डोंगरगढ़ से श्रीमती पुष्पा वर्मा, छुरिया-01 से श्रीमती संजना कंवर एवं छुरिया-02 से श्रीमती इंद्रोतीन कुंजाम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य में लाने हेतु पोट्ठ लईका पहल चलाया जा रहा है। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत 9751 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य रखते हुए जून 2025 से इस पहल को पूरे जिले में प्रांरभ किया गया। जिले में माह जून 2025 में अति गंभीर कुपोषित 443, मध्यम गंभीर कुपोषित 2396, गंभीर कुपोषित 731, मध्यम कुपोषित 6181 बच्चे थे। इसमें कमी लाते हुए मार्च 2026 की स्थिति में अति गंभीर कुपोषित 128, मध्यम गंभीर कुपोषित 842, गंभीर कुपोषित 328, मध्यम कुपोषित 3848 बच्चे है।