Home छत्तीसगढ़ CG” आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्यवाही, फार्महाउस से हाईटेक सट्टा रैकेट...

CG” आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्यवाही, फार्महाउस से हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, लैपटॉप, मोबाइल, कार सहित 20.23 लाख रूपये की जप्ती…

1
0

🌪️ सट्टेबाजों के दुस्साहस पर राजनांदगांव पुलिस का चला कानून का डंडा

🚨 IPL सट्टे पर राजनांदगांव पुलिस का बड़ा प्रहार – फार्महाउस से संचालित हाईटेक रैकेट ध्वस्त

💻 लैपटॉप, मोबाइल, कार सहित 20.23 लाख रूपये की जप्ती – हर गेंद पर लग रहा था लाखों का दांव

💻 संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई – कई आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड उजागर

राजनंदगांव पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ी सफलता विभिन्न सटोरियो के खिलाफ करवाई में कुल 9 आरोपी जिसमे 7 गिरफ्तार 2 अन्य आरोपितो का नाम खोला गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर की निगरानी में सायबर सेल, थाना घुमका, थाना बसंतपुर एवं थाना लालबाग की विभिन्न टीमों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्यवाही। एक साथ विभिन्न टीम चिन्हांकित सटोरियो पर वार के लिए पहुंची।

कृषि फार्म में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा था। फार्महाउस से हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, ग्राम खैरझिटी स्थित कृषि फार्म में रेड कार्यवाही कर आरोपीगण को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी मोबाइल, लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। “सांई ऐप ” के जरिए हर बॉल और ओवर पर दांव लगवाया जाता था।  कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था।

📊 जप्ती का विवरण

  • 01 नग लैपटॉप मय चार्जर
  • 09 नग मोबाइल फोन
  • 01 नग सट्टा लेख कॉपी
  • 01 नग होंडा सिटी कार
  • 01 नग प्रोन्स कार
  • नगदी ₹900
  • सट्टा पट्टी में दर्ज राशि ₹7,68,000
  • कुल जप्ती मूल्य – 20,23,950रूपये

⚖️ कानूनी कार्रवाई – संगठित अपराध का एंगल जोड़ा गया

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 111 (संगठित अपराध) आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी: थाना घुमका के आरोपीगण

1 नितिन उर्फ लिंबू उर्फ मुंकु नेपाली, स्व. निर्मल कुमार लिंबू, उम्र 45 वर्ष, निवासी गौरीनगर, पुलिस चौकी चिखली, राजनांदगांव

2 अमित सोनी, पिता सुरेन्द्र सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 38 सोनारपारा शीतला मंदिर, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव

3 रियाज खान, पिता इसाक खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31 कंचन बाग अटल आवास, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव

4 चन्द्रशेखर सिन्हा, पिता विद्याघर सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 खैरझिटी, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव

5 जसमीत सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी मानेवारा, नागपुर

आरोपी: थाना बसंतपुर के आरोपी

1 सागर सोनकर, पिता इंदरमन सोनकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनकरपारा नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

2 राहुल सोनकर, पिता स्व. मोतीलाल सोनकर, उम्र 39 वर्ष, निवासी सोनकरपारा नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

थाना लालबाग के आरोपी

1 तीजूराम साहू, पिता मंगलदास साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2 तुषार साहू, पिता चोवाराम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघोला, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

📋 अंतिम संदेश- राजनंदगांव पुलिस विभिन्न सूत्रो में प्राप्त नामजद सूची अनुसार करवाई जारी रखेगी ।

👏 सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल राजनांदगांव DSP एलेक्ज़ेंडर किरो के नेतृत्व में – उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्र.आर. बसंत राव, आरक्षक प्रख्यात जैन, अमित सोनी, मनोज खुंटे, जीवन ठाकुर थाना घुमका से निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, देवसत रामटेके, प्र.आर. विजय राज सिंह, प्र.आर. संजीव चौरसिया, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, सी.पी. साहू, डेरहू कुंजाम थाना बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू प्र.आर. किशोर यादव, दीपक जायसवाल, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक सुनील ठाकुर, कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी तथा थाना लालबाग से निरीक्षक रमेश पटेल सउनि अश्वनी यदु, आरक्षक राकेश धुर्वे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।