Home छत्तीसगढ़ CG: भाजयुमो ने किया केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार…

CG: भाजयुमो ने किया केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार…

2
0

बस्तर के युवा अब देश के विकास में होंगे सहभागी – चिंटू सोनकर

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी पूरी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश अब नक्सल मुक्त हो गया है इसके लिए हमारे सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ ईच्छाशक्ति एवं संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लगातार प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक अवसर पर जिला मुख्यालयों में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया l

भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टाईमलाइन के तहत एक लक्ष्य निर्धारित कर नक्सलवाद का समूल नाश किया है। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने से अब बस्तर के युवा खुलकर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित करेंगे। बस्तर के युवा यूपीएससी जैसे परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे है। नक्सलवाद बस्तर समेत पूरे देश के लिए एक नासूर था जिसके खात्मे से अब बस्तर जल्द ही विकसित बस्तर बनेगा और छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्पना को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य यह केवल संकल्प नहीं, बल्कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उक्त कार्यक्रम में दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मार्कण्डेय मंडल मंत्री प्रवीण शुक्ला, जिला महामंत्री आशुतोष सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सौरभ चौहान, जिला मंत्री उज्ज्वल कसेर, कमलेश प्रजापति, यश पारख, महामंत्री आशीष जैन, हिमांशु सोनवानी, आशीष सोरी,रोहित सिन्हा, विकाश साहू, संयम जैन, रिभय यादव, हर्ष देव चौधरी, करण कोसरे, दीपक सिन्हा, अभिषेक सोरी, विवेक वैष्णव, अमन जायसवाल, अविरल मिश्रा, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित किए l