विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कमी किए जाने के निर्णय का जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने स्वागत करते हुए इसे आमजन को राहत देने वाला ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कदम बताया है।
श्री राजपूत ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक संकटों से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत सरकार ने अपने नागरिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए यह साहसिक निर्णय लिया है। इससे न केवल आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में कमी आने से समग्र अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारत किसी भी विपरीत परिस्थितियों से घबराने वाला नहीं है, बल्कि मजबूती और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने वाला राष्ट्र है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने हर संकट को अवसर में बदलने की क्षमता दिखाई है और यह निर्णय उसी दिशा में एक और सशक्त कदम है।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम आम जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे देशवासियों में विश्वास और उत्साह का संचार होगा तथा भारत की वैश्विक छवि एक मजबूत और निर्णायक राष्ट्र के रूप में और सुदृढ़ होगी।



