Home छत्तीसगढ़ CG: महंगाई के बीच जनता को बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक...

CG: महंगाई के बीच जनता को बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक उत्पाद शुल्क में कटौती…

4
0

“मोदी सरकार ने फिर साबित किया—जनहित सर्वोपरि” : रवि सिन्हा
राजनांदगांव। वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में ₹10 तक की कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई है। इस फैसले का स्वागत करते हुए वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने इसे “ऐतिहासिक और जनहितैषी निर्णय” बताया है।

रवि सिन्हा ने कहा कि, “जब पूरी दुनिया महंगाई की मार से जूझ रही है, तब भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार आम जनता को राहत देने के लिए ठोस फैसले ले रही है। यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी—हर वर्ग के लिए राहत लेकर आया है।”

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कुछ राजनीतिक दल केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाने की राजनीति करते हैं, जबकि मोदी सरकार जमीनी स्तर पर काम कर जनता को वास्तविक राहत देने का कार्य कर रही है। विपक्ष को आलोचना से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।”

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि इस फैसले से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

अंत में उन्होंने वार्ड क्रमांक 39, राजनांदगांव की समस्त जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “ऐसे निर्णायक और दूरदर्शी फैसले ही भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।”