सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 153 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे कम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को भी सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है.इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. यह भर्ती न केवल अच्छी सैलरी बल्कि स्थायी और सुरक्षित करियर का अवसर भी प्रदान करती है.
पदों की जानकारी
इस भर्ती के तहत कुल 153 पदों को भरा जाएगा. इसमें लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) के पद शामिल हैं. यह भर्ती युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है.
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा, उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होना चाहिए अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है, तो आपके लिए यह नौकरी और आसान हो सकती है.
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रतिमाह तक की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा सरकारी नौकरी होने की वजह से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल इनकम और बढ़ जाती है.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें उम्मीदवारों के सभी जरूरी कागजात चेक किए जाएंगे. सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा.
EPFO Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जायें.
वहां जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
फॉर्म को सबमिट कर दें सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें.



