Home छत्तीसगढ़ CG: हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं…

CG: हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं…

2
0

राजनांदगांव: शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर क्लीनिक में शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सीजीएमएससी लिमिटेड के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुख्य जिला भंडार द्वारा आवश्यक दवाइयां शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमर क्लीनिक में मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया जा रहा है तथा अस्पतालों के लिए जरूरी दवाइयों की आपूर्ति समय-समय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला स्टोर के माध्यम से मांग के अनुरूप की जाती है। वर्तमान में बीपी, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक दवाइयां हमर क्लीनिकों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हमर क्लीनिकों में उपलब्ध नि:शुल्क दवा एवं उपचार सुविधाओं से मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया है।