Home छत्तीसगढ़ CG: प्रदेश कार्यसमिति में विनोद एवं योगेश के मनोनयन से व्यापारियों में...

CG: प्रदेश कार्यसमिति में विनोद एवं योगेश के मनोनयन से व्यापारियों में हर्ष…

2
0
राजनांदगांव: भाजपा की आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के मनोनयन में राजनांदगांव के भाजपा के दो प्रतिष्ठित चेहरो के मनोनयन से यहां के व्यापारियों में हर्ष की लहर छा गई। एक लंबे समय से व्यापार जगत से जुड़े विनोद डड्डा एवं योगेश बागडी व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहे है, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स और खेल जगत से जुड़े इन प्रतिनिधियों की अच्छी साख  रखते है और लगातार भाजपा के जनाधार बढ़ाने हेतु सतत प्रत्यनशील रहते है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा विनोद डढ्ढा एवं योगेश बागड़ी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए,जिसकी खबर शहर के व्यापारियों को लगते ही सभी ने एक स्वर में  जिला एवं प्रदेश भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।