Home छत्तीसगढ़ CG: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 205 राजस्व प्रकरणों का...

CG: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 205 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण…

2
0

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 205 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण…

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग’

सीआरसी में निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न’

सीआरसी में निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न’

– विभिन्न न्यायालयों व तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण

राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न न्यायालयों एवं तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति के तहत 18 मार्च से 19 मार्च 2026 की स्थिति में कुल 205 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 128 अविवादित नामांतरण, 16 अविवादित खाता विभाजन, 25 विवादित नामांतरण, 12 विवादित खाता विभाजन, 10 सीमांकन एवं 14 भू-अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरण शामिल हैं।
इसी कड़ी में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगांव तहसीलदार न्यायालय में कुल 21 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 2 नामांतरण, 3 सीमांकन, 8 त्रुटि सुधार, 1 बंटवारा एवं 7 बी-121 के प्रकरण शामिल हैं। इसी तरह तहसीलदार घुमका द्वारा 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2 अविवादित नामांतरण, 2 अविवादित बंटवारा एवं 1 अन्य प्रकरण शामिल है। नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में कुल 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 विवादित नामांतरण, 3 अविवादित नामांतरण तथा 4 प्रकरण बी-121 के शामिल हैं। तहसीलदार लाल बहादुर नगर द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 अविवादित नामांतरण, 4 विवादित नामांतरण एवं 1 बी-121 प्रकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य तहसील कार्यालयों में 7 अविवादित नामांतरण, 3 सीमांकन एवं 1 विवादित बंटवारा, 2 अविवादित बंटवारा, 4 अविवादित, 3 त्रुटि सुधार एवं 1 अन्य प्रकरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल रही है।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग

राजनांदगांव भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) का आयोजन माह जून 2026 में संभावित है। जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाईन परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकृत आवेदकों हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

नि:शुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक एवं पंजीकृत आवेदक रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in के डैशबोर्ड पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है। नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

सीआरसी में निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला राजनांदगांव में तीन दिवसीय निपिड दिशा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन विभिन्न सत्रों में किया गया। सभी सत्र सहभागितापूर्ण, व्यवहारिक एवं ज्ञानवर्धक रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पाठ्क्रम विकास, विषय शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन तथा पाठ योजना के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।