– निर्वाचन नामावली तैयार व पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी’
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत’
महापौर ने बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ’
आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 2 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित’
राजनांदगांव: त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर पालिका के आम व उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन नामावली तैयार व पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वह नवीन मतदाता के रूप में अपना नाम संबंधित नगरीय व ग्रामीण निकायों में जुड़वा सकते है तथा पूर्व में दर्ज प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन करा सकते है। शुद्ध एवं त्रुटिरहित फोटो युक्त निर्वाचक नामावली के लिए निर्वाचकों की सहभागिता आवश्यक है। जिसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने जागव-बोटर ‘जाबोÓ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत नदी के पानी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नाला के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि आश्रितों को स्वीकृत की है।
महापौर ने बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ
महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। शिशुु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान सभी 5 मंगलवार एवं 5 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र में 6 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आईएएएफ एवं विटामिन ए की सीरप पिलायी जाएगी।
आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 2 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 से प्राप्त की जा सकती है।



