Home छत्तीसगढ़ “किसानों की आवाज मजबूत करने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका, :...

“किसानों की आवाज मजबूत करने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका, : सांसद संतोष पांडेय”

1
0

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला राजनांदगांव की प्रथम महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आज भाजपा कार्यालय में गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी ,रवि सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा कैलाश शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दादू सोनकर द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री मनीष सोनी ने किया।

खेती को लाभ का धंधा बना रही मोदी सरकार: संतोष पांडेय

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, “किसान मोर्चा की भूमिका किसानों की आवाज को मजबूत करने में सबसे अहम है। मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।” उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान’ के मंत्र के साथ मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और जैविक खेती को भविष्य की जरूरत बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, “किसान विरोधी डीएनए कांग्रेस में शुरू से है। उनके शासन में धान की राशि किस्तों में मिलती थी और बारदाने भी किसानों को खुद खरीदने पड़ते थे। आज भाजपा सरकार में धान की रिकॉर्ड कीमत मिल रही है और भुगतान भी एकमुश्त सीधे खातों में हो रहा है।”

संगठन विस्तार और संकल्प

प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी ने मनरेगा योजना की बारीकियों को बहुत ही सरलता से समझाया, वहीं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने बताया कि जिले में पहली बार नए प्रकल्पों का गठन कर किसानों के हित में सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार की गई है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, जिला महामंत्री मनीष सोनी, जिला महामंत्री घासीराम साहू, उपाध्यक्ष आनंद साहू, श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी, आशुतोष सिंह ठाकुर, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पार्षद रवि सिन्हा, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, विवेक शर्मा, जिला मंत्री राजा राजपूत, किशोर यादव, गोपी प्रसाद देशमुख, सह-संयोजक गप्पू सोनकर, कोषाध्यक्ष भावेश वरु एवं मीडिया प्रभारी सतीश यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री घासीराम साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।