Home छत्तीसगढ़ CG: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सीईई परीक्षा...

CG: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सीईई परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित’

1
0

राजनांदगांव: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) जून माह में आयोजित होने की संभावना है। जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्रदान किया जाएगा।

नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी को भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन के बाद 20 अप्रैल 2026 तक गूगल लिंक https://forms.gle/EbD8ReSaa3MPZw788, क्यूआर कोड, कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दूरभाष क्रमांक 07744-299523 के माध्यम से अपना नाम, पंजीयन क्रमांक, व्हाट्सअप नंबर, मोबाईल नंबर दर्ज कराना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।