👉 अवैध रेत उत्खनन एवं फायरिंग प्रकरण में दो फरार आरोपी न्यायालय में हुए पेश।
👉 आरोपियों का न्यायालय से प्राप्त वारंट पर जिला जेल राजनांदगांव।
प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.06.2025 को रात्रि लगभग 07:00 से 07:30 बजे के बीच ग्राम मोहड़ नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए रैम्प निर्माण हेतु जेसीबी चालक पहुंचा था। इसे रोकने के लिए कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, तभी एक कार में सवार 7-8 व्यक्ति वहां पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की।
उक्त रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस, तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं खनिज अधिनियम की धारा 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पूर्व में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था –
1 भगवती निषाद, पिता – परदेशी निषाद, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम झोला, थाना अंडा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
2 संजय रजक, पिता – शंकर लाल रजक, उम्र 48 वर्ष, निवासी मोहड़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।
3 अभिनव तिवारी, पिता – केशर तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सोमनी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।
4अतुल सिंह तोमर, पिता – अमोल सिंह तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, पिन्टो पार्क, मुरार, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
5 जितेन्द्र नारौलिया, पिता – जवाहर शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिंगपुर रोड, देसाई नगर, मुरार, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
6 अमन सिंह परिहार, पिता – सुनील सिंह परिहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी विजय नगर कॉलोनी, आमखो लक्सर, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
7 अभय सिंह तोमर, पिता – अमोल सिंह तोमर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घनैता, थाना इंडोरी, तहसील गोहद, जिला भिण्ड (म.प्र.), हाल पता – गायत्री विहार कॉलोनी, पिन्टो पार्क, मुरार, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
8 कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस, पिता – हरेन्द्र गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डी.डी. नगर शताब्दीपुरम, थाना महाराजपुर, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
9 फल्ली उर्फ मनू उर्फ मनोज सिकरवार, पिता – कमल सिंह सिकरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खिडौरा, थाना चिन्नौनी, जिला मुरैना (म.प्र.)।
उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया था तथा विवेचना पूर्ण होने के पश्चात अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपी –
1 संजय सिंह, पिता – इलवीर सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी गुदुकापुरा देहात, जिला भिण्ड (म.प्र.), हाल पता – ग्वालियर (म.प्र.)।
2 अमन बैसन्दर, पिता – जितेन्द्र बैसन्दर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शताब्दीपुरम, जिला ग्वालियर (म.प्र.)।
के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय से उद्घोषणा कार्यवाही कराई गई तथा आरोपियों के निवास स्थान ग्वालियर एवं भिण्ड में उद्घोषणा चस्पा कराई गई एवं भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर के समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया गया जिसमें उक्त आरोपियों को 16 3.2026 तक माननीय न्यायालय में उपस्थित होने कहा गया था।
उक्त कार्यवाही के परिणामस्वरूप दोनों फरार आरोपी दिनांक 10.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए, जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बसंतपुर को सुपुर्द किया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत दोनों आरोपियों का माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।



