हाल ही में नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो की शुरूआत भी हो चुकी है. जिससे अब इस रूट के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल रही है. अगर आप रोजाना नमो भारत या मेरठ मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है.
अब हर टिकट के साथ पॉइंट्स मिलेंगे और वही पॉइंट्स आगे चलकर आपको फ्री ट्रिप दिला सकते हैं.
मतलब जितना ज्यादा सफर, उतनी ज्यादा बचत. यह पहल नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने शुरू की है जिससे लोग डिजिटल टिकटिंग अपनाएं और पेपरलेस सफर को बढ़ावा मिले. चलिए आपको समझाते हैं कि ऑफर कैसे काम करता है और इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं आप.
हर रुपये पर मिलेगा रिवॉर्ड
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी NCRTC की ओर से शुरू किए इस लॉयल्टी प्रोग्राम में नियम काफी सिंपल हैं. आप जितना किराया देंगे उतने पॉइंट्स कमाएंगे. यानी हर 1 रुपये के खर्च पर 1 लॉयल्टी पॉइंट जुड़ जाएगा. चाहे आप नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल करें या NAMO BHARAT Connect ऐप से क्यूआर टिकट खरीदें.
इन दोनों पर फायदा बराबर है. हर पॉइंट की वैल्यू 10 पैसे तय की गई है. यानी अगर आपने 1000 रुपये का सफर किया तो 1000 पॉइंट्स बनेंगे. जिनकी वैल्यू 100 रुपये के बराबर होगी. धीरे धीरे ये पॉइंट्स जमा होकर आपके किराए का बोझ कम कर सकते हैं. रेगुलर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सिस्टम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
फ्री सफर के लिए कितने पॉइंट्स जरूरी?
अगर आप बहुत से पॉइंट्स जमा कर लेते हैं. तो फिर आप फ्री सफर के लिए भी एलिजिबल हो सकते हैं. फ्री में ट्रिप करना चाहते हैं तो कम से कम 300 पॉइंट्स होना जरूरी है. इन पॉइंट्स को एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5 ट्रिप्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इनकी वैलेडिटी 7 दिन रहती है.
कार्ड यूज करने वाले यात्री अपने पॉइंट्स टिकट वेंडिंग मशीन, रीडर या काउंटर पर चेक कर सकते हैं. ऐप यूजर्स को सारी डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाती है. ध्यान रखें टिकट बुक करते समय आप या तो पॉइंट्स से पेमेंट कर सकते हैं या डिजिटल पेमेंट से दोनों को मिलाकर आधा आधा पेमेंट करने का ऑप्शन नहीं है.
रिडीम और एक्सपायरी को लेकर रूल्स
पॉइंट्स रिडीम करने की सुविधा ऐप में बुकिंग कन्फर्मेशन स्क्रीन पर मिलती है. एक और अहम बात समझ लें. यह पॉइंट्स हमेशा के लिए नहीं रहते. जिस दिन से पॉइंट्स कमाए जाते हैं. उसके 12 महीने पूरे होने पर वह खुद ही एक्सपायर हो जाते हैं.
इसके साथ ही ये ट्रांसफर नहीं किए जा सकते. जिसने कमाए हैं वही इस्तेमाल करेगा. रिडेम्पशन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है. अगर पॉइंट्स ईमेल से जुड़े अकाउंट में दिख रहे हों. तब भी यूज मोबाइल नंबर के जरिए ही होगा. इसलिए प्रोफाइल डिटेल अपडेट रखना जरूरी है.



