शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह हेतु आपात बैठक सम्पन्न, ‘अभ्युदय’ पत्रिका का होगा विमोचन शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी को होगा
शासकीय शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में आगामी वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय जन भागीदारी समिति की आपात बैठक आयोजित की गई बैठक जन भागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं प्रभारी प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे की उपस्थिति मे हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वार्षिक उत्सव महाविद्यालय परिसर में ही परंपरागत एवं भव्य स्वरूप में 28 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच सज्जा, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पदक वितरण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की सहभागिता जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इसी अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “अभ्युदय” के विमोचन का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय की सहमति प्राप्त हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मधुसूदन यादव करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संतोष अग्रवाल, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन सिंह बघेल, श्री नीलू शर्मा, श्री योगेश दत्त मिश्रा, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल एवं श्रीमती सुमन बघेल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
बैठक में रवि सिन्हा जनभागीदारी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सके तथा महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।
जन भागीदारी समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है । बैठक में जन भागीदारी सदस्य राजेंद्र जैन, विनोद डद्धा, नमिताभ जैन, पंकज कुंजरेकर ,तरुण साहू ,आशीष सूरे ,राजेश यादव, गितेश गुप्ता, कौशल शर्मा एवं जनभागीदारी प्रभारी प्रोफेसर अनिल चंद्रवंशी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।



