अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय एवं भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव जिले को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त होना जिलेवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इस राशि से जिले के विभिन्न ग्रामों में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया एवं स्टॉपडैम जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे, जिससे मानसून के दौरान बाढ़ के जोखिम में कमी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।
सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उनके सतत प्रयासों एवं क्षेत्र के प्रति समर्पण के कारण ही राजनांदगांव जिले को यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है।
स्वीकृत राशि से एनीकट तटबंध संरक्षण, पुलिया निर्माण तथा छुरिया विकासखंड में गौराघाट के पास स्टॉपडैम निर्माण प्रस्तावित है, जिससे किसानों एवं आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। यह कार्य जिले के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
सिन्हा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं छत्तीसगढ़ सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से यह स्वीकृति संभव हो सकी।
उन्होंने कहा की मुझे विश्वास है कि माननीय डॉ. रमन सिंह जी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज होगी और हमारा जिला प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।



