- थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
- शहर में गांजा विक्रय करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
- आरोपी के कब्जे से 1.323 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती 13,000/- रुपये, जप्त।
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
- अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
आरोपी का नाम: आसिफ खान पिता गुलाम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी शुलभ के पास, रानीसागर रोड, राजनांदगांव, थाना बसंतपुर।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आसिफ खान, पिता गुलाम खान, निवासी शुलभ के पास रानीसागर रोड, थाना बसंतपुर, सफेद रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु दुर्गा चौक, राजनांदगांव की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी के पास सफेद थैले में अवैध रूप से गांजा रखा पाया गया।
आरोपी के कब्जे से 1.323 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती 13,000/- रुपये, जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
उल्लेखनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि. मनमोहन साहू, गोवर्धन देशमुख, जीवराज रावटे, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, अतहर अली एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



