Home छत्तीसगढ़ Weather Update: एक सप्ताह तक विशेष बदलाव नहीं, ऐसा रहा प्रदेश के...

Weather Update: एक सप्ताह तक विशेष बदलाव नहीं, ऐसा रहा प्रदेश के शहरों का तापमान…

1
0

अभी ठंड की आधिकारिक विदाई नहीं हुई। इससे पहले फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश का तापमान 30 डिग्री पार हो गया। सामान्य से ज्यादा तापमान के कारण गर्मी ने कई शहरों में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

अभी ठंड की आधिकारिक विदाई नहीं हुई। इससे पहले फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश का तापमान 30 डिग्री पार हो गया। सामान्य से ज्यादा तापमान के कारण गर्मी ने कई शहरों में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा, यहां प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। वहीं, इस माह की शुरुआत में एक अंक में रहने वाला सबसे कम तापमान वाला अंबिकापुर भी ठीक-ठाक गर्म रहा।

एक सप्ताह तक विशेष बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक दिन व रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। दूसरी ओर उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। जबकि मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में इससे ऊपर है। माना जाता है कि होली के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाती है, लेकिन रायपुर में फरवरी ही गर्म होने लगी है।

अभी दिन में धूप तीखी लगने लगी है। वहीं, सुबह व रात हल्की ठंड में गुजर रही है। ठंड चला-चली की बेला में है। इसलिए तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा रहा। दिन व रात के तापमान में दोगुना अंतर है। राजधानी में 12 फरवरी को धुंध छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

ऐसा रहा प्रदेश के शहरों का तापमान

शहर- अधि.- न्यू.
रायपुर – 32.8 – 16.0
बिलासपुर – 31.5 – 14.7
दुर्ग – 32.4 – 13.8
जगदलपुर – 32.1 – 11.2
अंबिकापुर – 28.3 – 8.4