Home छत्तीसगढ़ CG: साइबर ठगों से सावधान, फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर लाखों...

CG: साइबर ठगों से सावधान, फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर लाखों की ठगी…

5
0

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों का जाल फैला है. इस बार फर्जी ट्रैफिक चालान के जरिए ठगी हुई है.

बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक महिला से फर्जी ट्रैफिक चालान के जरिए लाखों की ठगी कर ली है. ठगों ने पहले मोबाइल नंबर पर फर्जी ट्रैफिक चालान भेजा. उसके बाद मोबाइल को हैक कर लिया और 7 लाख 98 हजार रुपये की ठगी कर ली. जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते उसके खाते से 17 ट्रांजैक्शन के जरिए ठगी हो गई.

बिलासपुर के तोरवा की घटना

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के धानमंडी की रहने वाली अनीता साहू ने ठगी की जानकारी बिलासपुर पुलिस को दी. उसके बाद बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्मार्टफोन यूज करती है. उसके मोबाइल का अधिकतर उपयोग उसका बेटा करता है. 29 जनवरी के दिन मोबाइल में एक अनजान नंबर से मैसेज आया. यह मैसेज परिवहन एप के नाम से था. इस मैसेज में बताया गया कि उसकी मोटरसाइकिल पर 2000 का चालान दिखाया गया है.

मैसेज मे दिये गए लिंक से ऐप डाउनलोड करने का प्रयास किए गया. लिंक डाउनलोड न होने पर 1 रूपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज मांगा गया जिसे जमा करने के बाद एक लिंक डाउनलोड हुआ. इसके बाद 31 जनवरी की शाम 5:30 बजे से रात पौने 9 बजे के बीच उनके पीएनबी बैंक तोरवा शाखा खाते से 17 ट्रांजैक्शन अपने आप हो गए. इसके जरिए करीब 6 लाख 83 हजार आठ सौ रुपये खाते से पार हो गए- अनीता साहू, पीड़िता

मोबाइल हैक कर ठगी का दूसरा केस

बिलासपुर में ठगी का दूसरा केस भी दर्ज हुआ है. यहां के कासिमपारा तोरवा मस्जिद इलाके के निवासी मोहम्मद मोइनुल हक से ठगी हुई है. मोइनुल हक रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर हैं. उन्होंने 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर फोन पे ऐप्प काम नहीं कर रहा था. 31 जनवरी को उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तब पता चला कि 27 से 31 जनवरी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया था. इसके जरिए उसने एसबीआई शाखा तोरवा से जुड़े खाते से अलग-अलग तारीख में कुल 1,14,997 रुपये निकाल लिए.

ठगी के दोनों केस में अपराध दर्ज कर लिया गया है. इसकी जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी- मोबाइल हैकिंग कर ठगी के केस से बिलासपुर में हड़कंप है. आज के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी से करना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो बड़ी चपत लग सकती है.