Home देश राष्ट्रपति मुर्मू ने अजित पवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया…

राष्ट्रपति मुर्मू ने अजित पवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया…

2
0

राष्ट्रपति का शोक संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि पवार को महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में पवार के साथ चार अन्य व्यक्तियों की भी जान चली गई।

राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में विशेषकर सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’