Home छत्तीसगढ़ किसान लक्ष्मण सिंह को आसानी से मिला टोकन, 24 घंटे सुविधा की...

किसान लक्ष्मण सिंह को आसानी से मिला टोकन, 24 घंटे सुविधा की सराहना

18
0

मोहला। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी व्यवस्था को लगातार सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम पांडरीतराई निवासी बुजुर्ग किसान लक्ष्मण सिंह हैं, जिन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार अंबागढ़ चौकी स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से टोकन प्राप्त किया।

लक्ष्मण सिंह ने कुल डेढ़ सौ कट्टा धान विक्रय के लिए सुलभ टोकन व्यवस्था के माध्यम से बिना किसी परेशानी के टोकन कटवाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 24 घंटे टोकन सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में एक अच्छी पहल है। इस सुविधा से किसान किसी भी समय ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं, वहीं ऑफलाइन व्यवस्था में भीड़ कम होने से टोकन लेना आसान हो गया है।

किसान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं किसानों को सम्मान और भरोसा देती हैं। राज्य में धान खरीदी व्यवस्था अब वास्तव में किसान हितैषी, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बन रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित हो रहा है।