Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON विधानसभा अध्यक्ष 15 नवम्बर को जिले के प्रवास पर…

विधानसभा अध्यक्ष 15 नवम्बर को जिले के प्रवास पर…

8
0

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 4 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।