कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दो पालियों में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड तथा द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।
ग्राम चवेली में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन प्रकरण के संबंध में शिकायतकर्ता श्री विवेक कुमार शर्मा को न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश.
न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में 30 अक्टूबर 2025 सुबह 11 बजे राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन प्रकरण के संबंध में शिकायतकर्ता श्री विवेक कुमार शर्मा को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली पटवारी हलका नंबर 22 में मनिन्दर सिंह गरचा द्वारा खनिज चूना पत्थर का अवैध उत्खनन प्रतिवेदन खनि अधिकारी राजनांदगांव के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
प्रस्तुत प्रकरण में शिकायतकर्ता के साथ-साथ पंचनामा के साक्ष्य भी है। न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा प्रकरण के संबंध में श्री विवेक कुमार शर्मा की उपस्थिति हेतु उचित माध्यम से नोटिस तामिली हेतु भेजा गया है, किन्तु प्रतिवेदन में उल्लेखित कारणों से नोटिस की तामिली नहीं हुई है। सुनवाई तिथि में उपस्थित नहीं होने पर प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।



