CG: सतत विकास की ओर हमारा छत्तीसगढ़, साय सरकार की नीतियों से बढ़ा खनन का राजस्व और रोजगार ..
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर यहां के जनमानस को एक नई सौगात दी। छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हालांकि अभी भी कई क्षेत्रों में काम बाकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में साय सरकार आने के बाद राजनीतिक इच्छाशक्ति, जनता की भागीदारी और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ एक समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में समाज का हर एक वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पा रहा है। विष्णु सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों को लक्ष्य मानकर उनके जीवन में बड़े बदलावों का सृजन किया है। छत्तीसगढ़ ने विकास का अद्धभुत मॉडल प्रस्तुत किया है जहाँ किसान खुशहाल हैं, महिलाएं सशक्त हैं, युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं और आदिवासियों को उनका हक मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।