Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON ”CG: जांजगीर-चांपा जिले में फिर चाकूबाजी, युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू...

”CG: जांजगीर-चांपा जिले में फिर चाकूबाजी, युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू से वार ..”

5
0
जांजगीर-चांपा जिले में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया गया है।

4-5 लोगों पर हमला करने का आरोप है।

घायल नाबालिग का इलाज जारी: दरअसल, स्कूल में किसी बात को लेकर छात्रों के 2 गुट में झगड़ा हुआ था। फिर बाद में फिर विवाद हुआ और एक गुट के लड़कों ने अन्य लड़कों को भी बुला लिया। यहां मारपीट हो रही थी। इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल लड़का लहूलुहान हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है।