मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी। प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी आज बारिश हो सकती है। आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, फ़िलहाल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें।