राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। किसानों द्वारा पंजाब में अक्टूबर 2020 से नवंबर 2024 तक नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा बंद करवाने से लगभग 1,639 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह भारी-भरकम नुकसान केंद्र सरकार पंजाब सरकार से वसूलेगी। इतना बड़ा नुकसान कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन के समय पंजाब के किसान संगठनों द्वारा राज्य के नेशनल हाइवे पर सभी टोल प्लाजा बंद करवाने के साथ-साथ उसके बाद भी समय-समय पर टोल प्लाजा बंद करवाने के कारण हुआ है।