TVS मोटर ने जनवरी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 2,93,802 टू-व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 9.53% ज्यादा और दिसंबर 2024 की तुलना में 36.62% ज्यादा है।
इसका मतलब है कि कंपनी ने 25,569 ज्यादा वाहन सालाना (YoY) और 78,755 ज्यादा बाइक्स मासिक आधार पर (MoM) बेची हैं। आइए अब जरा विस्तार से जानते हैं कि TVS के कौन-कौन से मॉडल्स को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
नंबर-1 पर रहा TVS जुपिटर
TVS जुपिटर ने 1,07,847 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की कुल बिक्री का 36.71% हिस्सा अपने नाम किया। जनवरी 2024 में बेची गई 74,225 यूनिट्स के मुकाबले इसकी YoY ग्रोथ 45.30% रही और मासिक आधार पर 21.63% बढ़त मिली, क्योंकि दिसंबर 2024 में इसकी बिक्री 88,668 यूनिट्स तक ही सीमित थी। जुपिटर ने सालाना आधार पर 33,622 यूनिट्स ज्यादा और मासिक आधार पर 19,719 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हासिल की।
XL सीरीज – भरोसेमंद और दमदार
TVS XL ने 41,872 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह सालाना आधार पर 0.39% YoY गिरावट और 26.53% की MoM ग्रोथ थी। कंपनी की कुल बिक्री में XL का योगदान 14.25% रहा।
बाइक प्रेमियों की पहली पसंद अपाचे
तीसरा स्थान हासिल करने वाली TVS अपाचे ने 34,511 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी YoY ग्रोथ 10.53% रही और मासिक आधार (MoM ग्रोथ) पर इसकी बिक्री में 65.24% की उछाल दर्ज की गई। ये बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली TVS मोटरसाइकिल में से एक थी।