Home Uncategorized असम से पंजाब होता है नशे का व्यापार, 15 किलो अफीम के...

असम से पंजाब होता है नशे का व्यापार, 15 किलो अफीम के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

864
0

पुर्वोत्तर राज्य असम से पंजाब में सप्लाई की गई अफीम पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सोमवार को पकड़ी गई। पुलिस ने 15 किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक त्रिपुरा की महिला तस्कर शामिल है, वहीं दूसरा कैंटर चालक पंजाब का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी असम से सस्ते दामों पर लाकर यहां पंजाब में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए इसकी तह तक जाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं।

फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएपी अल्का मीणा ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ में जीटी रोड पर थाना मुखी कुलजीत सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान सरहिन्द साइड से एक कैंटर (पीबी 11 बीवी 7979) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। तभी चालक कैंटर को साइड में रोक साथ बैठी महिला से बात करने लग गया। शक के आधार पर पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे रखे काले बैग में 7 किलो और महिला के पास लाल रंग की अटैची से 8 किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेते हुए इन दोनों खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसएपी अल्का मीणा के मुताबिक प्राथमिक आरोपियों में से कैंटर चालक की पहचान बबली सिंह निवासी सरहिन्द के रूप में हुई है, वहीं महिला त्रिपुरा के गांव जारूल की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों यह अफीम असम से लाकर यहां पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करते। वो पिछले दो साल से ये काम कर रहे हैं, लेकिन पहली बार पकड़ में आए हैं।

अब से पहले इनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार इनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस इस बात की भी पूछताछ कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और यह अफीम को कहां किन लोगों को सप्लाई करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here